कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा – एडमिट कार्ड डाउनलोड
सभी छात्र-छात्राओं एवं पालकों को सूचित किया जाता है कि कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य है। अतः सभी विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें —
📥 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें:
👉 https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login�
“Admit Card / प्रवेश पत्र लॉगिन” पेज खुलेगा।
* अपना आवेदन क्रमांक तथा पिता जी का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
* “Submit” बटन दबाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
* डाउनलोड किए हुए एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
📌 परीक्षा विवरण:
* दिनांक: 01 मार्च 2026
* दिन: रविवार
* समय: प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
📌 महत्वपूर्ण निर्देश:
* परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
* परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटा पूर्व (प्रातः 9:00 बजे तक) उपस्थित होना अनिवार्य है।
* एडमिट कार्ड में किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत विद्यालय कार्यालय से संपर्क करें।
* बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
